शुभम दुबे की संदिग्ध मौत मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज।
1 min readशुभम दुबे की संदिग्ध मौत मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज।
बीते दिनों परिजनों से मिले थे पूर्व विधायक खब्बू तिवारी और विधायक चंद्रभानु पासवान, समाजसेवी राजन पांडेय, जिला पंचायत अंकित पांडेय कार्रवाई का दिया था भरोसा
मिल्कीपुर अयोध्या
कुमारगंज थाना क्षेत्र के खरियौना गांव निवासी मृतक शुभम दुबे उर्फ अंशू दुबे की संदिग्ध मौत मामले में घटना के 22 दिनों बाद बल्दीराय पुलिस ने दो नामजजद सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है।
बीते दिनों परिजनों से पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी तथा मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान उनके घर पहुंचे थे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली थी और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इसके पूर्व अयोध्या जिले के वरिष्ठ समाजसेवी राजन पांडेय और जिला पंचायत सदस्य पुत्र अंकित पांडेय ने भी कई बार पुलिस उच्चाधिकारियों से मामले की गहन छानबीन का अनुरोध किया था। उन्होंने परिवार से मिलकर कारवाई का आश्वासन देकर ढ़ाढस बंधाया था। बीते 7 मई को बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध सड़क दुर्घटना में घायल बताया गया था, जिसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों ने हादसे को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं और इसे सामान्य सड़क दुर्घटना मानने से इनकार कर दिया।
मृतकों के परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन एक व्यक्ति ने फोन कर शुभम को किसी निमंत्रण कार्यक्रम में चलने के लिए बुलाया था। दोनों के बीच घनिष्ठ मित्रता होने के कारण शुभम उसके बुलावे पर चला गया। परिजनों के अनुसार रात करीब 10:54 बजे उसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि हलियापुर-कुड़वार मार्ग स्थित बहुरहवा बाजार के पास पुलिया के निकट शुभम का एक्सीडेंट हो गया है।
सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जंहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई का आरोप है कि उनके भाई की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है और सड़क दुर्घटना की कहानी मनगढ़ंत बनाई गई है। उन्होंने मामले में साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए बल्दीराय थाने में तहरीर दी। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, जिससे नाराजगी और आक्रोश बढ़ गया। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने परिजनों से मिलने के बाद इस संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और बल्दीराय थाना प्रभारी से भी वार्ता की।
वहीं मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने भी मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि मामले में न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भवानी फेर मिश्रा, शत्रुघ्न पांडे, सहित तमाम लोग मौजूद थे। मीडिया में खबरें चलने और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान लेने के बाद बैक फुट पर आई पुलिस ने कुलदीप यादव विकास, यादव और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

