भीम आर्मी नेता पर मुकदमा दर्ज, युवक को जान से मारने व हाथ-पैर तोड़ने व भद्दी गालियां धमकी का आरोप
1 min readअयोध्या में सनसनी भीम आर्मी नेता पर पंडित युवक को जान से मारने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी का आरोप
फोन पर दीं माँ-बहन की गालियाँ, चौराहे पर बुलाकर “ठीक कर देने” की चेतावनी से दहशत में पीड़ित परिवार; FIR दर्ज
रास्ते में रोककर फर्जी मुकदमे में फंसाने की दी जा रही थी धमकी, ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ थाना खण्डासा पुलिस से न्याय की गुहार
खंडासा/अयोध्या

जनपद के थाना खण्डासा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पंडित युवक को कथित रूप से भीम आर्मी से जुड़े नेता द्वारा लगातार जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने और फर्जी एक्ट/मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दिए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर खण्डासा पुलिस ने FIR संख्या 0119/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है और पीड़ित परिवार दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना खण्डासा अंतर्गत ग्राम सरवनपुर (मौजा अटेसर) निवासी कौशलेन्द्र कुमार पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि करीब 20 दिन पूर्व गांव में एक विवाद हुआ था, जिसमें वह गांव के ही विजय कुमार के पक्ष में खड़े हुए थे। इसी बात की रंजिश को लेकर गांव का ही दबंग अजीत पासी पुत्र माताफेर, जो स्वयं को भीम आर्मी से जुड़ा बताता है, लगातार उन्हें निशाना बना रहा है।
रास्ते में रोककर धमकी और फोन पर गालियों की बौछार
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अजीत पासी पिछले कई दिनों से रास्ते में रोककर खुलेआम धमकी दे रहा था कि “हाथ-पैर तोड़ देंगे” और “फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देंगे।” मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब 28 मई 2026 को दोपहर लगभग 12:00 बजे आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर फोन किया। आरोप है कि फोन उठाते ही विपक्षी अजीत पासी ने पीड़ित को माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालियाँ देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-पैर तोड़ने की बात कही।
ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित कौशलेन्द्र कुमार का कहना है कि उन्होंने फोन पर शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी और उग्र हो गया तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फोन काट दिया। पीड़ित ने दावा किया है कि धमकी भरी कॉल की पूरी ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।
इस घटना के बाद से पीड़ित के घर में भय और तनाव का माहौल है। पीड़ित ने थाना खण्डासा पुलिस से जान-माल की सुरक्षा प्रदान करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लिखित सूचना के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऐसे तत्वों पर समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है।
