May 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बिजली विभाग की लापरवाही बिना तार वाले खंभे लगाकर ग्रामीणों से शिफ्टिंग चार्ज मांगने का आरोप

1 min read
Spread the love

अखंड नगर के ग्राम सभा रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही बिना तार वाले खंभे लगाकर ग्रामीणों से शिफ्टिंग चार्ज मांगने का आरोप

सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर के अखंड नगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा रायपुर में बिजली विभाग की कथित मनमानी और लापरवाही से ग्रामीणों व किसानों में आक्रोश फैल गया है। आरोप है कि विभाग ने मुख्य सड़क के बीचों-बीच बिजली के खंभे लगा दिए, जिन पर तार भी नहीं डाले गए। अब इन्हें हटाने (शिफ्ट करने) के लिए ग्राम सभा के लोगों से शिफ्टिंग चार्ज वसूले जा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, रायपुर पावर हाउस अखंड नगर क्षेत्र में फूलचंद शर्मा के घर के बगल से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के ठीक बीच में बिजली का खंभा लगाया गया है। इससे सड़क अत्यंत संकरी हो गई है। भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कृषि सामग्री का आवागमन लगभग बंद हो गया है। रात के समय अंधेरे में इस खंभे से टकराकर कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग ने बिना किसी योजना या सर्वे के खंभे कहीं भी लगा दिए। कई खंभों पर तार तक नहीं डाले गए, फिर भी उन्हें हटाने के लिए 4600 रुपये का शिफ्टिंग चार्ज मांगा जा रहा है। प्रभावित किसानों ने विद्युत खंड अखंड नगर के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर खंभा हटाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। XEN कादीपुर ने कहा कि उनका काम केवल एस्टीमेट बनाना है, शिफ्टिंग की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों की है।

ग्रामीणों की मांग

  1. बिना तार वाले खंभों को तुरंत हटाया जाए।

2.शिफ्टिंग चार्ज न लिया जाए, क्योंकि विभाग की गलती है।

3.मुख्य सड़क पर खंभा लगाने की जिम्मेदारी तय की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *