May 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बकरीद पर्व पर ईदगाह के बाहर गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली

1 min read
Spread the love

बकरीद पर्व पर दिखी गंगा जमुनी तहजीब

बारुन अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन में बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर ईदगाह के बाहर गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू भाइयों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
पेश इमाम मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने नमाज अदा कराई। खिहारन ग्राम पंचायत के अलावा करमडांडा, सफदरभारी, बारुन बाजार, सुरवारा और पटखौली जैसे आसपास के आधा दर्जन गांवों से सैकड़ों मुसलमानों ने अकीदत के साथ नमाज में हिस्सा लिया।
नमाज के दौरान लोगों ने दुआ में हाथ उठाते हुए कहा, “गुनाहों की आदत छुड़ा मेरे मौला, मुझे नेक इंसान बना मेरे मौला, तुझको और तेरे हबीब को जो पसंद हो मुझे वैसा रास्ता चल मेरे मौला।” इसके साथ ही बकरीद की नमाज संपन्न हुई।
मुबारकबाद देने वालों में ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, इंद्रजीत बीडीसी, राजेंद्र शर्मा, राम अंजोर रावत, गुरुदीन रावत, हाफिज असलम रजा, कारी जमील अहमद, रविउल्ला खान, इलियास खान, नौशाद खान, आफताब खान, महताब खान, शिब्लू सगीर खान, मोहम्मद इसरार, अब्दुल्ला खान, शमशाद खान, अजीमुद्दीन अंसारी, कमाल अहमद खान, वकार अहमद, अदनान अहमद, मो असलम, सगीर अंसारी, मो अख्तर, मो मुस्लिम और अफजाल खान सहित बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए इनायतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक रतन शर्मा और उप निरीक्षक देवव्रत लाल यदुवंशी, कमलेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *