May 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दबंगों के खौफ से दर-दर भटकने को मजबूर मां-बेटी, न्याय की गुहार लेकर पहुंचीं जिलाधिकारी के पास

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर
जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक गरीब महिला और उसकी बेटी का जीना मुहाल कर दिया है। न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के बाद, आखिरकार पीड़ित मां-बेटी बड़ी उम्मीदों के साथ जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पहुंचीं और शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पहाड़पुर बस्तीपुर का है। पीड़ित महिला के अनुसार, वह अपनी आबादी की भूमि पर पिछले 40 से अधिक वर्षों से सपरिवार रह रही है। आरोप है कि गांव के ही रामभजन (पुत्र रामकेवल) और राजबली (पुत्र रामफेर) ने आपसी सांठगांठ कर महिला की इस पुश्तैनी और आबादी वाली जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। जमीन छिन जाने के कारण गरीब परिवार के सामने रहने और गुजर-बसर करने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
पीड़िता ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में विपक्षीगणों पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि:
​”विपक्षी रामभजन और उसके सहयोगी रामनरायण शर्मा (पुत्र रामानन्द शर्मा) ने मिलकर उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती उसे खींचकर उसके ही घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दबंगों ने महिला के अपने ही घर में ताला मार दिया।” ​इस घिनौनी करतूत के बाद पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और खुद अपने घर का ताला तोड़ा। स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से निराश होकर पीड़ित मां-बेटी भटकते हुए सुल्तानपुर मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी को लिखित रूप से अपनी आपबीती सुनाई है और सुरक्षा के साथ-साथ अपनी जमीन को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की है।
​अब देखना यह होगा कि इस मामले में जिला प्रशासन और दोस्तपुर पुलिस प्रशासन क्या रुख अपनाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *