May 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

होमगार्ड स्वयंसेवकों के बच्चों को 18.46 लाख की छात्रवृत्ति वितरित, जिला कलक्टर ने शिक्षा से आगे बढ़ने का दिया संदेश,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान
राजस्थान होमगार्ड्स कल्याण कोष के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने होमगार्ड स्वयंसेवकों एवं जवानों के 125 बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कुल 18 लाख 46 हजार रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की।
इस दौरान जिले के 88 होमगार्ड स्वयंसेवकों के बालक-बालिकाओं को 6 हजार से 30 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी गई। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक प्रगति का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएं केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और भविष्य निर्माण का मजबूत माध्यम हैं। विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, तकनीकी एवं रक्षा सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कमाण्डेन्ट गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र डॉ. भानू शर्मा ने कहा कि होमगार्ड संगठन अपने जवानों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने शिक्षा को समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन और होमगार्ड विभाग का आभार जताते हुए बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *