May 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

200 अवैध जम्पर हटाए, 2 लाख का जुर्माना; बकाया राशि पर 4 ट्रांसफॉर्मर उतारे,

1 min read
Spread the love

बाड़ी शहर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई:

200 अवैध जम्पर हटाए, 2 लाख का जुर्माना; बकाया राशि पर 4 ट्रांसफॉर्मर उतारे,

बाड़ी, धौलपुर
बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर बुधवार को बाड़ी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। एस ई और एक्सईएन के निर्देश पर एईएन आर.डी. मीणा के नेतृत्व में शहर की विद्युत टीम ने व्यापक कार्रवाई करते हुए करीब 200 अवैध जम्पर हटाए। वहीं मौके पर बिजली चोरी के 6 प्रकरण दर्ज कर करीब 2 लाख रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया।
शहर में सुबह से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने कई इलाकों में निरीक्षण किया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता सीधे लाइन से अवैध जम्पर डालकर बिजली उपयोग करते पाए गए। विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी अवैध कनेक्शन हटवाए और संबंधित लोगों के खिलाफ वीसीआर भरी।अभियान के दौरान विभाग की टीम हरिजन बस्ती भी पहुंची, जहां लोगों को नियमित विद्युत कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया गया। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आर डी मीना ने बताया कि अवैध रूप से बिजली उपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जबकि नियमित कनेक्शन लेने पर उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली सुविधा मिलेगी। विभाग ने लोगों से बिजली चोरी रोकने और नियमों का पालन करने की अपील भी की।वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जेईएन कुलदीप शर्मा और उनकी टीम द्वारा बकाया राशि वसूली को लेकर कार्रवाई की गई। टीम ने करीब 8.5 लाख रुपए के बकाया वाले 4 थ्री-फेज ट्रांसफॉर्मर उतार दिए। विभाग के अनुसार लंबे समय से बिल जमा नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई। शहरी कनिष्ठ अभियंता जगदीश मीणा ब
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी और बकाया राशि वसूली को लेकर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य लाइन लॉस कम करना, राजस्व वसूली बढ़ाना और उपभोक्ताओं को नियमित बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराना है। कार्रवाई के दौरान कई क्षेत्रों में लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *