May 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पीडब्ल्यूडी पुलिया ध्वस्त,यातायात ठप,ग्रामीणों में हड़कंप

1 min read
Spread the love

निघासन-खीरी

क्षेत्र में गौढी पुरवा मार्ग पर अचानक गिर गई। पुलिया,प्रशासन ने जारी किया। आपातकालीन आदेश,वैकल्पिक मार्ग खोला लालपुर,निघासन गौढी पुरवा मार्ग पर स्थित पीडब्ल्यूडी की पुलिया अचानक ध्वस्त हो गई। यह पुलिया स्थानीय यातायात का मुख्य मार्ग था।,और इसके गिरने से आसपास के गांवों और कस्बों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है। कि पुलिया काफी पुराने समय से इस्तेमाल में थी। और मरम्मत की ज़रूरत कई बार जताई गई। थी।,लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। पुलिया गिरने के बाद सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। और लोग लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर है। प्रशासन ने आपातकालीन वैकल्पिक मार्ग खोलने और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए है। स्थानीय प्रतिक्रिया ग्रामीणों का कहना है। कि पुलिया गिरने से रोड मार्ग की यातायात व्यवस्था बाधित हुई है। आपातकालीन सेवाओं जैसे-एम्बुलेंस और आपूर्ति वाहन भी प्रभावित हो रहे है। कई लोग इसे प्रशासन की लापरवाही मान रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *