May 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट फिर विवादों में, 85 श्रमिकों ने खोला मोर्चा

1 min read
Spread the love

मैहर स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट एक बार फिर श्रमिक विवादों को लेकर सुर्खियों में है। प्लांट के लोडिंग विभाग में कार्यरत करीब 85 श्रमिकों ने भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मनोज शुक्ला के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं रखीं और प्रबंधन पर लगातार अनदेखी के आरोप लगाए।श्रमिकों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन और प्रबंधन का दरवाजा खटखटाया हो। इससे पहले भी कई बार आवेदन और ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, समाधान नहीं। आरोप है कि श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय लगातार टालने का प्रयास किया जा रहा है।अब नाराज श्रमिक आंदोलन की राह पकड़ने की तैयारी में हैं। भारतीय मजदूर संघ ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर श्रमिकों की समस्याओं से प्रशासन और प्रबंधन दूरी क्यों बना रहे हैं? क्या उद्योगों की चमक के पीछे मजदूरों की आवाज दबाई जा रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *