May 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लिया हालचाल, सुनी समस्यायें, निस्तारण का दिलाया भरोसा

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

चाय पर चर्चा के साथ क्षेत्रवासियों से रूबरू हुए सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह। लिया हालचाल, सुनी समस्यायें, निस्तारण का दिलाया भरोसा।हमेशा साथ रहने का किया वायदा।

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज क्षेत्रवासियों से चाय पर चर्चा करते नजर आए। इस दौरान वे विधानसभा के कटघरा, सुदनापुर और नेवाढिया गांव पहुंचे और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों, जनप्रतिनिधियों और आम जन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का हालचाल लिया, साथ तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श किया। भ्रमण के दौरान कुछ लोगों ने विधायक विनोद सिंह को जनसमस्याओं से अवगत करवाया, जिस पर उन्होंने जल्द से जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार, उनका लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना, और वे उसी के लिए कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य भी लोगों को सेवा करना है, और प्रयास रहता है कि हम आप सबकी हर जायज उम्मीदों पर खरे उतरें। वहीं मुलाकात के दौरान क्षेत्रवासियों से विधायक विनोद सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *