रसद विभाग ने पकड़ा 880 मिलावटी डीजल शहर के गुमट मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी फरार,
1 min readबाड़ी में रसद विभाग ने पकड़ा 880 मिलावटी डीजलः शहर के गुमट मोहल्ले में कार्रवाई, यूपी से ला रहे थे; आरोपी फरार,
बाड़ी, धौलपुर
बाड़ी में जिला रसद विभाग की टीम ने शह के गुमट मोहल्ले की करीम कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 880 लीटर मिलावटी डीजल जब्त किया है। यह डीजल उत्तर प्रदेश से लाकर अवैध रूप से सस्ती दरों पर बेचा जा रहा था।यह अवैध कारोबार कई महीनों से चल रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार धौलपुर डीएसओ को मिल रही थीं। आज मुखबिर की सूचना पर डीएसओ मनी खींची के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

आरोपी मौके से फरार।
धौलपुर जिला रसद अधिकारी मनी खींची ने बताया कि मिलावटी डीजल का यह अवैध कारोबार शब्बीर खान नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जो मौके से फरार हो गया। टीम ने एक दुकान से पांच लोहे के ड्रमों में भरा 880 लीटर डीजल जब्त कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।
यूपी से खरीदकर ला रहे थे।
यह डीजल उत्तर प्रदेश से ‘मिनरल ऑयल’ के नाम पर बेहद सस्ती दर पर खरीदा जाता था। इसे यहां वर्तमान डीजल की दरों से कुछ कम कीमत पर बेचा जा रहा था, जिससे राजस्व की हानि तो है ही। प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ वाहनों के इंजन को भी नुकसान पहुंचने का खतरा था। इस कार्रवाई में रसद विभाग के ईओ गजेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा और ईआई विजय सिंह के साथ कोतवाली थाना एएसआई दीनदयाल सिंह और अन्य पुलिस जवानों का भी सहयोग रहा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और पूरे प्रकरण से जिला कलेक्टर को भी अवगत कराया गया है।इस दौरान डीएसओ मनी खींची से बस्ती क्षेत्र में संचालित अवैध बेकरियों से होने वाले खतरे के संबंध में भी पूछा गया। उन्होंने कहा कि कोई भी बेकरी घनी बस्ती क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उच्च तापमान वाली भट्टियों के कारण आसपास के क्षेत्र में कभी भी खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर को अवगत कराया जाएगा, जिसके बाद उनके निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

