May 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोदाम से 16 कट्टे गेहूं चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद,

1 min read
Spread the love

बाड़ी, राजस्थान
जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गेहूं चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किए गए 16 कट्टे गेहूं भी बरामद कर लिए हैं।
थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि 25 मई 2026 को कायस्थ पाड़ा निवासी उमेश कुमार शर्मा पुत्र स्व. अशोक लवानिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके मकान एवं गेहूं गोदाम स्टोर से 16 कट्टे गेहूं चोरी हो गए हैं। मामले में थाना बाड़ी पर मुकदमा संख्या 161/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक पुत्र कल्ला ठाकुर (28) निवासी ठाकुर पाड़ा, बाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गेहूं के कट्टे उसके घर से बरामद कर लिए गए। पुलिस का कहना है कि वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है तथा पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की संभावना है।कार्रवाई में थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार, एएसआई वीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सूबै सिंह और राजेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *