नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता और लोकतंत्र के प्रखर प्रहरी थे : साकेत बिहारी शर्मा,
1 min readधौलपुर, राजस्थान
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने की।इस अवसर पर साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के प्रखर प्रहरी थे। उनकी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व ने स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश को विकास, विज्ञान, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की नई दिशा दी।उन्होंने कहा कि नेहरूजी का राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा।राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री लीना शर्मा और सेवा दल अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत को विश्व स्तर पर जो सम्मान मिला है, उसमें नेहरूजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने सभी से नेहरू के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अविनाश शास्त्री, नगर अध्यक्ष बनवारी लाल जाटव, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शिबू लोधा, जिला सचिव संजय बघेल, जिला कांग्रेस महासचिव जनक सिंह लोधा, जिला सचिव अभिषेक सक्सेना, , लोकेंद्र कढेरा, उदय सिंह लोधा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

