नवदिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
1 min readअयोध्या।

जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंजनाई, पूरे तुलसी शुक्ल का पुरवा में मंगलवार से नवदिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा आयोजन श्रीमती शैल कुमारी पत्नी जगदेव प्रसाद शुक्ला द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कथा व्यास आचार्य श्याम सारथी जी महराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि देवी भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा, जो लगातार नौ दिनों तक चलेगा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोजकों ने बताया कि आगामी 5 जून को हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य यजमान मानस शुक्ला, विनोद शुक्ला एडवोकेट, प्रमोद शुक्ला, रोहित पांडेय, अंजनी शुक्ला, उमेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दिनेश कुमार
