May 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बड़े मंगलवार पर पलिया चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन, पुलिसकर्मियों ने वितरित प्रसाद

1 min read
Spread the love

बड़े मंगलवार पर पलिया चौराहे में विशाल भंडारे का आयोजन, पुलिसकर्मियों ने वितरित किया प्रसाद
हैरिग्टनगंज अयोध्या

जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी हैरिग्टनगंज के पलिया चौराहे पर बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल और श्रद्धा-भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चौकी प्रभारी राणा दिग्विजय सिंह ने हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इस दौरान एसआई वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल धीरेंद्र मिश्रा, सुनील कुमार, राजेश जूहेल, अवनीश उपाध्याय, बृजभान सिंह, रामाज्ञा सहित चौकी के समस्त पुलिस स्टाफ ने श्रद्धा भाव से आरती में भाग लिया।
भंडारे में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भक्तों और राहगीरों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम की सराहना की।
चौकी प्रभारी राणा दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को बड़े मंगलवार की शुभकामनाएं देते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *