May 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रमा ज्वेलर्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,करीब 30 व 40 लाख रुपए की जेवरात सहित अन्य जलकर खाक

1 min read
Spread the love

कमासिन कस्बे के रमा ज्वेलर्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,करीब 30 व 40 लाख रुपए की जेवरात सहित अन्य जलकर खाक हो गया

बांदा

मामला बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन कस्बे राजापुर रोड का है जहां के रहने वाले वीरेंद्र कुमार सोनी उर्फ बच्चा पुत्र कामता प्रसाद सोनी कमासिन कस्बे के राजपुर रोड में सोने चांदी के जेवरात की दुकान करते थे, तभी सोमवार को मंगलवार की मध्य रात्रि शॉर्ट सर्किट से दुकान में भयंकर आग लग गई, दुकान मालिक घटना के समय दूसरी मंजिल पर था जब आग लगने का एहसास हुआ तब पति-पत्नी व बच्चे अपने छत से कूद कर दूसरे की छत पर पहुंचे और अपनी जान बचाई, आग की लपटे देख लोगो की भीड़ लग गई, और समरसेबल के माध्यम से बाल्टी के द्वारा आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. लेकिन आग इतनी भयंकर थी, की आग बुझाने का नाम ही नहीं ले रही थी, तभी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों के द्वारा करीब तीन से चार घंटा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक दुकान की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व लाखों रुपए नगद स्कूटी सहित पूरी सामग्री दुकान व ऊपर निवास कर रहे दुकानदार की पूरी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार वीरेंद्र कुमार सोनी उर्फ बच्चा शासन प्रशासन से आग से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *