May 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था को लेकर जयपुर डिस्कॉम अलर्ट, 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय,

1 min read
Spread the love

XEN गोविन्द सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने पर जोर,

विशेष रिपोर्ट।।
बाड़ी, धौलपुर
प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए जयपुर डिस्कॉम ने बिजली व्यवस्था को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को अधिशाषी अभियंता कार्यालय बाड़ी में खण्ड बाड़ी के अधीनस्थ सभी उपखंडों बाड़ी, बसेड़ी, सेपऊ एवं सरमथुरा के सहायक अभियंताओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिशाषी अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम बाड़ी गोविन्द सिंह ने की।
बैठक में गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिना बाधा बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने, फॉल्ट होने पर त्वरित मरम्मत करने तथा विद्युत सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिशाषी अभियंता ने सभी सहायक अभियंताओं एवं फील्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी क्षेत्र में बिजली संबंधी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए तथा उपभोक्ताओं द्वारा किए जाने वाले शिकायत कॉल्स को प्राथमिकता के साथ अटेंड कर संतोषजनक जवाब दिया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति बनाए रखना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में ट्रिपिंग, लाइन फॉल्ट, ट्रांसफार्मर खराबी एवं लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नए विद्युत कनेक्शनों को भी निर्धारित समय सीमा में जारी करने के निर्देश दिए गए।

24 घंटे सक्रिय विशेष कंट्रोल रूम।

अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह चौधरी ने बताया कि जयपुर डिस्कॉम द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 1 मई 2026 से विशेष कंट्रोल रूम शुरू किए गए हैं, जो सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर।

टोल फ्री नंबर: 18001806507
जयपुर कंट्रोल रूम: 0141-2203000
व्हाट्सएप नंबर: 9414037085
भरतपुर संभाग: 05644-236009
व्हाट्सएप नंबर: 9413379534
धौलपुर वृत्त: 05642-220010
व्हाट्सएप नंबर: 9414029319
बाड़ी कंट्रोल रूम: 05647-299055

अपील,

डिस्कॉम अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि बिजली संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम पर दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके।बैठक में संबंधित उपखंडों के सहायक अभियंता एवं तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

बाइट अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह चौधरी

।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था को लेकर जयपुर डिस्कॉम अलर्ट, 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय,

XEN गोविन्द सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने पर जोर,

विशेष रिपोर्ट।।
बाड़ी, धौलपुर न्यूज।
प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए जयपुर डिस्कॉम ने बिजली व्यवस्था को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को अधिशाषी अभियंता कार्यालय बाड़ी में खण्ड बाड़ी के अधीनस्थ सभी उपखंडों बाड़ी, बसेड़ी, सेपऊ एवं सरमथुरा के सहायक अभियंताओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिशाषी अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम बाड़ी गोविन्द सिंह ने की।
बैठक में गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिना बाधा बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने, फॉल्ट होने पर त्वरित मरम्मत करने तथा विद्युत सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिशाषी अभियंता ने सभी सहायक अभियंताओं एवं फील्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी क्षेत्र में बिजली संबंधी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए तथा उपभोक्ताओं द्वारा किए जाने वाले शिकायत कॉल्स को प्राथमिकता के साथ अटेंड कर संतोषजनक जवाब दिया जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति बनाए रखना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में ट्रिपिंग, लाइन फॉल्ट, ट्रांसफार्मर खराबी एवं लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नए विद्युत कनेक्शनों को भी निर्धारित समय सीमा में जारी करने के निर्देश दिए गए।

24 घंटे सक्रिय विशेष कंट्रोल रूम।

अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह चौधरी ने बताया कि जयपुर डिस्कॉम द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 1 मई 2026 से विशेष कंट्रोल रूम शुरू किए गए हैं, जो सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर।

टोल फ्री नंबर: 18001806507
जयपुर कंट्रोल रूम: 0141-2203000
व्हाट्सएप नंबर: 9414037085
भरतपुर संभाग: 05644-236009
व्हाट्सएप नंबर: 9413379534
धौलपुर वृत्त: 05642-220010
व्हाट्सएप नंबर: 9414029319
बाड़ी कंट्रोल रूम: 05647-299055

अपील,

डिस्कॉम अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि बिजली संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम पर दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके।बैठक में संबंधित उपखंडों के सहायक अभियंता एवं तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

बाइट अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह चौधरी

।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *