डिस्कॉम ने बिजली तंत्र मजबूत करने की तेज की कवायद,
1 min readडिस्कॉम ने बिजली तंत्र मजबूत करने की तेज की कवायद,
जिले में लगेंगे 33 अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लो वोल्टेज,
ट्रिपिंग और अप-डाउन की समस्या से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत,
धौलपुर, राजस्थान

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते बिजली कनेक्शनों के बीच जयपुर डिस्कॉम ने धौलपुर जिले में विद्युत तंत्र को मजबूत करने की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। डिस्कॉम द्वारा जिले के विभिन्न कस्बों में 33 अतिरिक्त डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और बिजली अप-डाउन जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।जयपुर डिस्कॉम धौलपुर के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि बढ़ते लोड और बिजली चोरी के कारण कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हो रहे थे। इसे देखते हुए सभी कस्बों में दिन-रात ट्रांसफॉर्मरों का लोड मापा गया और रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने तथा क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार किए गए। अब तक 33 में से 20 अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू की जा चुकी है।डिस्कॉम द्वारा खराब केबल बदलने, फेज बैलेंसिंग, अर्थिंग में पानी डलवाने और ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। इस पूरे कार्य पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होंगे। एक ट्रांसफॉर्मर लगाने में लगभग 2 से 4 लाख रुपये का खर्च आता है।
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे या क्षमता बढ़ेगी ट्रांसफॉर्मर,
कामाख्या आईटीआई, डिफेंस कॉलोनी, पटपरा रोड, हुणवाल नगर, आदर्श नगर, खेता कुमार के पास, बीडी जिंदल के पास, टाटा मैरिज होम राजाखेड़ा, संतोषी माता मंदिर, डॉक्टर कॉलोनी, पार्क वाला ट्रांसफॉर्मर, रामखिलाड़ी चौराहा, डीएस स्कूल, ओम नगर हाउसिंग बोर्ड, जगदंबा कॉलोनी, न्यू आदर्श नगर, मंगल विहार कॉलोनी, लक्ष्मी नारायण विहार, पुष्पांजलि कॉलोनी, तरवला घंटाघर, विवेकानंद स्कूल के पीछे, अवस्थी कॉलोनी, किला गेट, कासोटीखेड़ा रोड, ब्रह्मकुमारी आश्रम, बटवाल पाड़ा, पंचायत समिति, ऐवेंचर स्कूल, बालाजी नगर, सिटी कोतवाली, महाराना स्कूल एवं बटूपुरा क्षेत्र शामिल हैं।अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने कहा कि डिस्कॉम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा समय-समय पर विद्युत तंत्र का लोड लेकर आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।
ब्यूरो विजय शर्मा
