May 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व सपा सांसद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

“आपके सांसद जी चले गए, आप लोग भी चले जाइए…” — सीओ सिटी स्रेयस त्रिपाठी की एक लाइन ने धरना स्थल पर खींचा सबका ध्यान

अयोध्या।

रामनगरी अयोध्या के साहादतगंज स्थित रामपथ पर समाजवादी पार्टी द्वारा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सपा सांसद अवधेश प्रसाद समेत जिले भर के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता पहुंचे, लेकिन धरना स्थल पर वह जोश और आक्रामकता कहीं नजर नहीं आई जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सपा सांसद अवधेश प्रसाद बैरिकेडिंग तक भी नहीं पहुंच पाए और बीच रास्ते से ही पत्र व्यवहार कर वापस लौट गए। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी निराशा देखने को मिली। कई कार्यकर्ता आपस में यही चर्चा करते नजर आए कि जिस आंदोलन को लेकर इतना बड़ा प्रदर्शन तय किया गया था, उसमें नेतृत्व का आक्रामक तेवर पूरी तरह गायब दिखा।

वहीं दूसरी तरफ पूरे घटनाक्रम में अगर कोई सबसे ज्यादा चर्चा में रहा तो वो थे सीओ सिटी स्रेयस त्रिपाठी। पुलिस की मजबूत फील्डिंग और सख्त पुलिसिया चक्रव्यूह के सामने सपा कार्यकर्ता पूरी तरह बेबस नजर आए। हालात ऐसे रहे कि एक भी बैरिकेड नहीं हिल पाया। कुछ नासमझ कार्यकर्ता जरूर बैरिकेडिंग पकड़कर हिलाते दिखाई दिए, लेकिन बड़े नेता काफी दूरी बनाकर खड़े रहे।
धरना स्थल पर माइक संभालते हुए सीओ सिटी स्रेयस त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से कहा — “आपके सांसद जी चले गए, आप लोग भी चले जाइए…”
सीओ की यह बात वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई और देखते ही देखते माहौल पूरी तरह शांत पड़ गया।
कहीं न कहीं यह प्रदर्शन सपा कार्यकर्ताओं के लिए निराशाजनक साबित हुआ, जबकि पुलिस प्रशासन की रणनीति और सीओ सिटी स्रेयस त्रिपाठी की कमांडिंग मौजूदगी पूरे कार्यक्रम में भारी पड़ती दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *