May 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रक की टक्कर से मां बेटे की मौके पर मौत।पति और दो बच्चियां घायल

1 min read
Spread the love

ट्रक की टक्कर से मां बेटे की मौके पर मौत।पति और दो बच्चियां घायल

जनपद हमीरपुर में साले को पुत्र प्राप्ति पर अंगनी (बधाई)बजाने जा रहे थे

तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी दुर्घटना में पति पत्नी सहित मासूम बेटा और दो मासूम बच्चियां घायल हो गई

डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई घायल महिला को चिकित्सक ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया

बांदा

कॉलिंजर थाना क्षेत्र के कटरा कॉलिंजर निवासी कमल कुमार पुत्र लाला बसोर अपनी पत्नी सुनीता 35 वर्ष, डेढ़ साल के बेटे शिवांश, व बेटी शिवानी 4 वर्ष शिवांगी 3 वर्ष को बाइक में बैठाकर अपनी ससुराल निवाइच जिला हमीरपुर जा रहा था।दोपहर बाद लगभग साढ़े चार बजे यह गांव के रास्ते से जैसे ही बाँदा-सतना मुख्य मार्ग पर पहुचा तभी मुख्य मार्ग में स्थित डाक बंगला के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने इन्हें सीधी टक्कर मार दी।जिससे सभी बाइक सवार गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभालने के साथ थाना पुलिस को फोन कर सूचना दे दी।कॉलिंजर थाने के सिपाही यादवेंद्र सिंह व आदर्श मिश्रा तत्काल मौके पर पहुचे और सभी घायलों को अपनी सरकारी जीप में लादकर सीएचसी पहुचाया।अस्पताल की चिकित्सक डॉ माया ने देखते ही सुनीता और मासूम शिवांश को मृत घोषित कर दिया।घायल कमल कुमार वशिवानी, शिवांगी का सीएचसी में इलाज किया गया है।इन तीनो को खतरे से बाहर बताया है।घायल कमल कुमार ने बताया कि उसकी ससुराल निवाइच में सरहज के लड़का पैदा हुआ है सभी लोग बाइक से बधाई बजाने जा थे।कॉलिंजर थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना करने वाले चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया गया है।मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।माँ बेटे के दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *