May 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुख्य राजस्व अधिकारी बनी सुश्री सुरभि धवन, लोगों में न्याय की उम्मीद

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सुल्तानपुर जनपद में नई तैनाती की है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार भारतेंदु संस्कृति विश्वविद्यालय एवं संस्कृति निदेशालय लखनऊ में कुलसचिव व अपर निदेशक पद पर तैनात सुश्री सुरभि धवन को सुल्तानपुर का नया मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) बनाया गया है।

वहीं वर्तमान मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा का तबादला अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, वाराणसी के पद पर किया गया है।

इस प्रशासनिक बदलाव के बाद जनपद में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *