May 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला न्यायाधीश संजीव मागो की अध्यक्षता में पीड़ित प्रतिकर स्कीम को लेकर हुई चर्चा

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान


जिला न्यायाधीश संजीव मागो की अध्यक्षता में हुआ पीडित प्रतिकर स्कीम की मीटिंग का आयोजन
आज दिनांक 22.05.2026 को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो की अध्यक्षता में उनके अवकाशागार में पीडित प्रतिकर स्कीम-2011 के सम्बन्ध में मीटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंग में कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से पीड़ित प्रतिकर स्कीम के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में पीड़ित प्रतिकर के 7 प्रार्थना पत्र रखे गये जिनमें कमेटी द्वारा विचार-विमर्श कर 3 आवेदनों में 10,50,000./- (दस लाख पचास हजार रुपये) दिये जाने की अनुशंषा की गई।मीटिंग में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, श्रीमती रेखा यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीनिधि बीटी जिला कलेक्टर, धौलपुर, विकास सांगवान जिला पुलिस अधीक्षक, शैला फौजदार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भगवान सिंह लोक अभियोजक, हरिओम शर्मा अध्यक्ष अभिभाषक संघ धौलपुर उपस्थित रहे।
मीटिंग का समापन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव के धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ किया गया।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *