May 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पानी के संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा,महाराणा प्रताप चौक के पास लगाया जाम

1 min read
Spread the love

बांदा में पानी के संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, महाराणा प्रताप चौक के पास लगाया जाम , मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया

बांदा,

शहर मुख्यालय के देवनगर पाल मोहल्ला झील का पुरवा में पीने का पानी न मिलने से नाराज़ लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया और लोगों ने लिखित शिकायत पत्र सौंपा।

300 लोगों के लिए एक नल, वो भी सूखा
पाल मोहल्ले में पानी का संकट गहरा गया है। स्थानीय निवासी दिनेश गिरि (नागा बाबा) ने बताया कि पूरे मोहल्ले में सिर्फ एक नल है जिस पर 300 से अधिक लोग निर्भर हैं। लेकिन कई दिनों से वह नल भी सूखा पड़ा है।

“कई बार प्रार्थना पत्र दिया, कोई सुनवाई नहीं”
दिनेश गिरि ने जिला प्रशासन को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा, “हम लोग कई बार पानी के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह बहुत गंभीर समस्या बन गई है।”

प्रशासन हरकत में आया
जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जल्द पानी आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

स्थानीय लोगों की मांग:
पाल मोहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन से तुरंत पानी की आपूर्ति बहाल करने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *