May 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भीषण गर्मी में जनगणना ड्यूटी कर रही अनुदेशिका बेहोश

1 min read
Spread the love

भीषण गर्मी में जनगणना ड्यूटी कर रही अनुदेशिका बेहोश

आक्सीजन बाबा व ज्योति अवस्थी की मदद से बची हालत, काफी देर बाद आया होश

महुआ बांदा
भीषण गर्मी और तेज लपटों के बीच जनगणना कार्य कर रही पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ-1 की अनुदेशिका एवं जनगणना प्रगणक सरिता निर्मल अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद और सहकर्मी की तत्परता से उन्हें संभाला गया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत महुआ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में हाऊसहोल्डिंग ब्लॉक नंबर 43 की प्रगणक सरिता निर्मल सहकर्मी पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ-1 की अनुदेशिका एवं हाऊसहोल्डिंग ब्लॉक नंबर 42 की प्रगणक ज्योति अवस्थी के साथ क्षेत्र में मकान गणना का कार्य कर रही थीं।

कार्य के दौरान दोनों प्रगणक पर्यावरण संत एवं आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी के आवास पर पहुंचीं, जहां उन्होंने आवश्यक पूछताछ की। कुछ देर विश्राम करने के बाद जैसे ही सरिता निर्मल पुनः कार्य के लिए निकलीं, तभी तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि पहले से अस्वस्थ होने के कारण वह अत्यधिक गर्मी सहन नहीं कर सकीं और अवस्थी जी के मकान के सामने सड़क पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं।

घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी ने तुरंत पानी उपलब्ध कराया, जबकि ज्योति अवस्थी ने पानी के छींटे मारकर उनका मुंह धोया। काफी देर की कोशिशों के बाद सरिता निर्मल को होश आया। इसके बाद अवस्थी जी ने उन्हें पंखे के नीचे आराम करने के लिए बैठाया तथा चाय-बिस्किट देकर उनकी देखभाल की। कुछ समय बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

इस दौरान सरिता निर्मल ने वीडियो के माध्यम से भीषण गर्मी में जनगणना ड्यूटी के दौरान होने वाली कठिनाइयों और अपनी व्यथा को व्यक्त किया। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *