May 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

खनपुरा में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 50 हेलमेट वितरित,

1 min read
Spread the love

नादनपुर, बसेड़ी
थाना नादनपुर क्षेत्र के राजस्व ग्राम खनपुरा में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ठेकेदार खेमलाल जी एवं जनसहयोग से वाहन चालकों को 50 हेलमेट वितरित किए गए।
इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क हादसों से बचाव के लिए जागरूकता और नियमों का पालन बेहद आवश्यक है।
थाना नादनपुर के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मीणा ने कहा कि “सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता लाना बेहद जरूरी है। हेलमेट पहनकर वाहन चलाने से दुर्घटना के समय गंभीर चोटों से बचा जा सकता है। सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें।”
वहीं ठेकेदार खेमलाल जी ने कहा कि “जन सहयोग से किए गए इस प्रयास का उद्देश्य लोगों की जिंदगी बचाना है। सभी वाहन चालक स्वयं भी हेलमेट पहनें और दूसरों को भी प्रेरित करें।”
कार्यक्रम में हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल सियाराम, कांस्टेबल दुलीचंद एवं हेड कॉन्स्टेबल दयाराम सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने भी सड़क सुरक्षा अभियान की सराहना करते हुए यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Oplus_131072

Bite नादनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मीणा

।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *