May 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वंदे गंगा अभियान को जनआंदोलन का रूप देकर जल की महत्ता बताएं :- डीएम

1 min read
Spread the love

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक
वंदे गंगा अभियान को जनआंदोलन का रूप देकर जल की महत्ता बताएंः डीएम
धौलपुर

सरकार की ओर से भू-जल स्तर और जल संचयन में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए 25 मई (गंगा दशमी) से चलाये जाने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की तैयारियों की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर श्रीनिधी बी टी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। यह अभियान 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक चलेगा जिसमें सभी विभागों द्वारा भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान को जन आंदोलन का रूप देकर अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारम्परिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के कार्यक्रमों में सक्रियता से भागीदारी निभाएं जिससे आमजन तक अभियान का सकारात्मक प्रभाव पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभियान में श्रमदान, स्वच्छता गतिविधियां, पौधारोपण, जल स्रोतों की सफाई, प्रभात फेरियां, जागरूकता रैलियां एवं सामाजिक सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी अभियान में सुनिश्चित की जाये। जिला कलक्टर ने विभागवार जिम्मेदारी देते हुए जल संसाधन विभाग, भूजल संरक्षण विभाग को जलस्रोतों, नहरों की जल उपयोगिता संगम एवं किसानों के सहयोग से साफ-सफाई कराने, जल शक्ति अभियानः कैच द रैन अंतर्गत कार्यक्रम तथा जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं, शिक्षा विभाग को अभियान अंतर्गत गांवों में वदे गंगा प्रभात फेरी, पीपल पूजन व पौधारोपण, जल संरक्षण एवं जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करने, जलस्रोतों का पूजन करवाने को कहा। उन्होंने वन विभाग एवं संबन्धित संस्थाओं को हरियालो राजस्थान अंतर्गत पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, चारागाहों का चिन्हिकरण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का चिन्हीकरण करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान में 26 मई को विशेष ग्राम सभाएं होंगी, जिनमें नवीन कार्यों का अनुमोदन, स्वीकृतियां जारी करने के साथ ग्रामवासियों को अभियान का संकल्प दिलाया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान में गौशाला, पशु चिकित्सालय, दुग्ध संघ, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी समिति, सार्वजनिक स्थानों, पेयजल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाए सं जाएंगे। विभिन्न संगठनों के साथ जल संरक्षण पर विचार संगोष्ठियां होंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबली राम जाट, जलदाय अधीक्षण अभियंता राजकिरण यादव, उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह सहित संबधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *