May 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवा नौकरी नहीं, स्वरोजगार अपनाएं- यही समय की मांग :- बलराम तिवारी

1 min read
Spread the love

सिंह ऑटोमोबाइल्स एंड सर्विस सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन।

सुंदरकांड पाठ व प्रसाद वितरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मिल्कीपुर अयोध्या
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के रेवतीगंज बाजार में मंगलवार को सिंह ऑटोमोबाइल्स एंड सर्विस सेंटर का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और धार्मिक वातावरण के बीच किया गया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने फीता काटकर सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंडित पेशकार तिवारी द्वारा दुकान पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं सुंदरकांड पाठ कराया गया। इसके बाद ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के अवसर पर वृहद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
बताते चलें कि घुरेहटा निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी विकास सिंह के छोटे भाई अमित सिंह द्वारा रेवतीगंज बाजार में सिंह ऑटोमोबाइल्स एंड सर्विस सेंटर की स्थापना की गई है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दौर तकनीक और स्वरोजगार का दौर है। युवा यदि नौकरी की प्रतीक्षा करने के बजाय हुनर और व्यवसाय को अपनाएं, तो वह न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सिंह ऑटोमोबाइल्स एंड सर्विस सेंटर जैसे प्रतिष्ठान ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। समय की मांग है कि युवा आधुनिक तकनीक, सेवा और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ें और अपने क्षेत्र के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने अमित सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्यपाल सिंह, लव सिंह, रामसागर सिंह, त्रिभुवन गोस्वामी, सुनील सिंह, करुणाशंकर तिवारी, जयपाल मौर्य, राम अवतार प्रजापति, पंडित पेशकार तिवारी, गौरव सिंह, आशीष मौर्य, सर्वजीत पाल एवं शिवशंकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *