May 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजकीय होम्योपैथिक पर लोगों का अटूट भरोसा

1 min read
Spread the love

भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में विशेष रूप से होम्योपैथिक पर लोगों का अटूट भरोसा लगातार देखने को मिल रहा है।

यह विश्वास सदियों पुरानी परंपराओं और प्राकृतिक उपचार पद्धतियों से जुड़ा हुआ है।

राजकीय होम्योपैथिक जिला चिकित्सालय में आज मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली

अयोध्या

बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे, जिससे यहां की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस दौरान पत्रकारों ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आलोक त्रिपाठी से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 100 से 150 मरीज इलाज के लिए आते हैं।

वर्तमान में मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

डॉ. त्रिपाठी के अनुसार, होम्योपैथी पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और कई मरीज इससे लाभ भी पा रहे हैं।

साथ ही साथ श्री त्रिपाठी उन्होंने यह भी कहा कि होम्योपैथिक उपचार को लेकर आम धारणा है कि इसमें साइड इफेक्ट कम होते हैं। हालांकि, उन्होंने सलाह दी कि किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में योग्य और प्रमाणित चिकित्सक से ही परामर्श लेना चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *