विधुत विभाग की बड़ी कार्यवाही, 5 लाख रुपये, 350 अवैध जम्पर हटाए, 60 कनेक्शन किए डीसी
1 min readविद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई
राजाखेड़ा में 8 ट्रांसफार्मर उतारे,4 उपभोक्ता के ट्रांसफॉर्मर उतारते ही मौके पर जमा कराए 5 लाख रुपये, 350 अवैध जम्पर हटाए, 60 कनेक्शन किए डीसी
राजाखेड़ा, धौलपुर

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) ने राजाखेड़ा उपखंड में बिजली चोरी और बकाया बिलों की वसूली को लेकर व्यापक अभियान पुनः शुरू कर दिया है ।डिस्कॉम के मरेना व राजाखेडा शहर, ग्रामीण क्षेत्रों मे बकायेदारों पर बड़ा एक्शन किया गया है। निगम की इस कार्रवाई से बिजली चोरों और लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।डिस्कॉम का दस्ता देख बकायेदारों मे हलचल देखी गयी, 10 लाख की बकाया राशि पर 8 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए जिनमे से 4 उपभोक्ताओं ने मौके पर 5 लाख रुपये जमा करा दिये तो डिस्कॉम ने उनकी बिजली ट्रांसफॉर्मर रख कर पुनः शुरू की।
विद्युत विभाग की टीम ने बकाया वसूली के तहत सख्त रुख अपनाते हुए बकाया राशि पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दबाव बढ़ता देख उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि नकद राशि जमा कराई।
अवैध कनेक्शनों पर प्रहार: 350 जम्पर हटाए
शहर, ग्रामीण और मरेना क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए सर्च ऑपरेशन में विभाग को बड़ी सफलता मिली। टीम ने कार्रवाई करते हुए:
मुख्य लाइनों से अवैध रूप से डाले गए 350 जम्पर (कुंडी कनेक्शन) काट दिए।
अवैध तारों के जाल को हटाकर लाइन लॉस कम करने की दिशा में कदम उठाया और इनको आवेदन पत्र जमा करने के लिए प्रेरित किया गया है ।
AC चलाने वाले भी आए रडार पर–
निगम की सतर्कता टीम ने चेकिंग के दौरान पाया कि कई उपभोक्ता अवैध रूप से भारी लोड वाले उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे थे। कार्रवाई के तहत वीसीआर (VCR) भरी गईं।
इनमें ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं जो एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग बिना वैध कनेक्शन या मीटर बाईपास कर रहे थे।
अधिकारियों का संदेश:
“यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो उपभोक्ता बार-बार चेतावनी के बाद भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन स्थायी रूप से काटे जाएंगे। बिजली चोरी न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे सिस्टम पर लोड बढ़ता है जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है।”
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिल तुरंत जमा कराएं और अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें उससे विद्युत तंत्र पर ट्रिपिंग नहीं आए और बिजली सुचारू रूप से चल सके। कार्यवाई मे ग्रामीण JEn विशाल जयसवाल, JEn मरेना रणवीर सिंह ।।
ब्यूरो विजय शर्मा
