May 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कांग्रेस सेवादल के “संगठन सृजन अभियान” को मिली नई धार,

1 min read
Spread the love

कांग्रेस सेवादल के “संगठन सृजन अभियान” को मिली नई धार,

महंगाई, महिला सुरक्षा और युवाओं के मुद्दों पर गरजे नेता,

धौलपुर, राजस्थान


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस सेवादल धौलपुर द्वारा “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं संगठनात्मक बैठक का भव्य आयोजन बाड़ी स्थित जैनव गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतपुर ज़ोन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र अड़वाना रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष आर पी मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने किया तथा अध्यक्षता यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष परवेज पठान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदन के साथ हुआ, जिसमें ध्वज रक्षक की भूमिका समृद्धि दीक्षित ने निभाई।
कार्यक्रम के दौरान बाड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई को लेकर आक्रोश जताया।मुख्य अतिथि राजेंद्र अड़वाना ने कहा कि कांग्रेस सेवादल केवल संगठन नहीं बल्कि सेवा, संघर्ष, अनुशासन और लोकतंत्र की रक्षा का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने घोषणा की कि जिले में जल्द ही पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं आर पी मीणा ने संगठन में त्याग, समर्पण और अनुशासन की परंपरा को मजबूत करने पर बल दिया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने कहा कि धौलपुर की धरती संघर्ष और संगठन की पहचान रही है तथा यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन में केवल सक्रिय और मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर समर्पित साथियों को आगे लाया जाएगा। उन्होंने नीट पेपर लीक जैसे मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।महिला जिलाध्यक्ष विनेश धौलपुर एवं बैजंती जाटव ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर चिंता जताते हुए महिला सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने की बात कही। यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष परवेज पठान ने युवाओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सेवा और संघर्ष की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा ने किया। इस मौके पर जिले भर के सेवादल संगठन के कांग्रेस पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *