May 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वट सावित्री अमावस्या पर सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना

1 min read
Spread the love

बांदा

बांदा जनपद में शनिवार को वट सावित्री अमावस्या का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पूजा सामग्री लेकर बरगद के पेड़ों के नीचे पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और वट वृक्ष के चारों ओर धागा बांधकर अपने पति की लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना की।
महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर सावित्री, सत्यवान और यमराज के साथ वट वृक्ष की पूजा की। इस दौरान सत्यवान-सावित्री की कथा का श्रवण एवं पाठ भी किया गया। मान्यता है कि सावित्री ने अपने कठिन तप और अटूट संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे।
मंदिरों और वट वृक्षों के पास पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई गई। पूरे जिले में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *