July 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम रथ अभियान एलईडी वैन के माध्यम से गाँवों में पहुँची सरकारी योजनाओं की गूँज

1 min read
Spread the love

ग्राम रथ अभियान एलईडी वैन के माध्यम से गाँवों में पहुँची सरकारी योजनाओं की गूँज
ग्रामीणों को आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है जागरूक, मौके पर ही दी जा रही योजनाओं की जानकारी
धौलपुर

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों बसेड़ी, बाड़ी, धौलपुर एवं राजाखेड़ा की विभिन्न ग्रामों में एलईडी वैन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे नागरिकों को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है।
गुरुवार को अभियान के अंतर्गत विधानसभा धौलपुर के नगला भदौरिया, भागीरथपुरा, पचगांव, औड़ेला में, विधानसभा बाड़ी के ईंटकी, कोडपुरा, पूंठपुरा, घुघरई में, विधानसभा बसेड़ी के विजयपुरा, बासरई, मौहारी, खरगपुरा तथा विधानसभा राजाखेड़ा के कलुआपुरा, महुरी, बगचोली खार, बड़ागांव में प्रचार-प्रसार किया गया।
अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन से लैस ये ग्राम रथ गाँवों के प्रमुख स्थानों में जाकर योजनाओं पर आधारित ऑडियो-विजुअल संदेश दिखाकर डिजिटल जागरूकता कर रहे हैं। वैन के साथ नियुक्त अधिकारियों की टीम ग्रामीणों को योजनाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर मौके पर समाधान कर रहे है। ग्रामीणों की जिज्ञासाओं और समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ग्राम रथ अभियान केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करने का एक सशक्त प्रयास है। एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामीण भाई-बहन अपनी भाषा और सरल दृश्यों में योजनाओं को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं।
आगामी दिवसों में भी जारी रहेगा प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम
15 मई को विधानसभा धौलपुर के ग्राम ओदी का पुरा, अल्हपुरा, सरकनखेड़ा, बहवलपुर, विधानसभा बाड़ी के ग्राम खपरैला, आरी, किलेदार का नगला, सरेखी, विधानसभा बसेड़ी के ग्राम अर्जुनपुरा, सांगोरी, कटेलपुरा, सिहौली तथा विधानसभा राजाखेड़ा के ग्राम अतरौली, शेखपुर गूजर, इन्द्रावली, जैतपुर, 16 मई को विधानसभा धौलपुर के ग्राम बहादुरपुर, बीछिया, बरैलपुरा, सूरजपुरा, विधानसभा बाड़ी के ग्राम गूजरपुरा, लालोनी, कुरैंधा, बदरैठा, विधानसभा बसेड़ी के ग्राम दांदीपुरा, मिर्जापुर, नूरपुर, जोरगढ़ी तथा विधानसभा राजाखेड़ा के ग्राम बीच का पुरा, आम का पुरा, जारहा, धारापुरा एवं 17 मई को विधानसभा धौलपुर के ग्राम भिलगंवा, सरेखी का पुरा, पुरानी छावनी, मोरोली का पुरा, विधानसभा बाड़ी के ग्राम बैनपुरा खालसा, पुरा मदारी, रानपुर, कुहावनी, विधानसभा बसेड़ी के ग्राम कांकरैट, सुनकई, सुरारी खुर्द, सुरारी कलां तथा विधानसभा राजाखेड़ा के ग्राम दिघी, रन्छोरपुरा, गढ़ी जौनाबाद, नदौरा में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *