JVVNL बाड़ी,बसेड़ी,सैंपऊ के ऊर्जा-वीरों को सलाम,600 पोल गिरे, लेकिन हौसले नहीं टूटे,
1 min read
.
बाड़ी, धौलपुर
आंधी-तूफान ने बाड़ी,बसेड़ी ,सैंपऊ शहर को झकझोर कर रख दिया। चारों तरफ अंधेरा, टूटी लाइनें, गिरे हुए पोल और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी। हालात इतने भयावह थे कि 33 केवी के 7 बड़े फीडर और 11 केवी के 34 फीडर पूरी तरह बंद हो गए। करीब 600 बिजली के पोल धराशायी हो गए थे। ऐसा लग रहा था मानो तीनों शहर की रफ्तार थम गई हो।
बारिश, कीचड़ और तेज हवाओं के बीच जान जोखिम मे चढ़े पोलों पर ,
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह चौधरी के नेतृत्व में इस अंधेरे के बीच उम्मीद बनकर खड़ी रही JVVNL बाड़ी,बाड़ी,सैंपऊ की टीम जब लोग घरों में सुरक्षित बैठकर तूफान के वीडियो बना रहे थे, तब JVVNL उपखंड बाड़ी के लाइनमैन बारिश, कीचड़ और तेज हवाओं के बीच जान जोखिम में डालकर पोलों पर चढ़े हुए थे। किसी ने दिन नहीं देखा, किसी ने रात नहीं। सिर्फ एक ही लक्ष्य था — “बाड़ी,बसेड़ी,सैंपऊ तीनों को फिर से रोशन करना है।”
टूटी हुई लाइनें सिर्फ तार नहीं थीं, बल्कि हजारों घरों की उम्मीद थीं।
गिरे हुए पोल सिर्फ लोहे और सीमेंट के ढांचे नहीं थे, बल्कि उन परिवारों की जरूरत थे जिनके घरों में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, बुजुर्ग दवाइयों पर थे और अस्पतालों में मरीज जिंदगी से लड़ रहे थे।
कठिन समय में दिखाया टीम ने जज्बा,
ऐसे कठिन समय में JVVNL बाड़ी,बसेड़ी,सैंपऊ की टीमो ने जो जज्बा दिखाया, उसने हर नागरिक का दिल जीत लिया।41 फीडरों को दोबारा चालू करना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन टीम ने इसे मिशन बनाकर पूरा किया। JVVNL कर्मचारियों का कहना था —हम सिर्फ लाइन नहीं जोड़ रहे, हम लोगों की उम्मीदें जोड़ रहे हैं। तूफान ने रोशनी छीनी है, लेकिन हम उसे वापस लेकर आएंगे।”
एक कर्मचारी के शब्दों में
“जब पूरा शहर चादर तानकर सोता है, तब विद्युत विभाग के सहायक अभियंता आर डी मीणा, बसेड़ी सहायक अभियंता बीएस मीणा , सैंपऊ सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी एवं कनिष्ठ अभियंता जगदीश मीणा, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप शर्मा, सहित JVVNL का लाइनमैन पोल पर चढ़ा होता है। क्योंकि उसे पता है कि उसकी एक रात की मेहनत से सैकड़ों घरों में सुकून की नींद लौटेगी।” आज बाड़ी का बच्चा-बच्चा जानता है कि JVVNL की टीम सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि असली ऊर्जा-वीर है। इनकी मेहनत ने साबित कर दिया कि —
“विद्युत टीम गिरती जरूर है, लेकिन टूटती कभी नहीं।”
ब्यूरो विजय शर्मा
