July 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

इंस्पेक्टर सतपाल भाटी ने संभाली चिलकाना रोड की कमान, सड़कों पर उतरकर दुरुस्त की कानून व्यवस्था

1 min read
Spread the love

थाना मंडी इंस्पेक्टर सतपाल भाटी ने संभाली चिलकाना रोड की कमान, सड़कों पर उतरकर दुरुस्त की कानून व्यवस्था

सहारनपुर।

थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी ने चिलकाना रोड क्षेत्र में स्वयं मोर्चा संभालते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सख्त कदम उठाए। उन्होंने पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।

इस दौरान चार पहिया एवं दुपहिया वाहनों की व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा कागजात अधूरे पाए जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चालान करते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बना रहे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख्ती से अपराधों पर अंकुश लगेगा और आमजन को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *