भाजपा खेलेगी नया दांव!निषाद समाज की महिला प्रत्याशी पर बड़ा मंथन
1 min readलंभुआ में भाजपा खेलेगी नया दांव!निषाद समाज की महिला प्रत्याशी पर बड़ा मंथन
सुलतानपुर।
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। जिले की चर्चित लंभुआ विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा बड़ा सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने की तैयारी में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी निषाद समाज की महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने के फॉर्मूले पर गंभीर मंथन कर रही है।दरअसल,लंभुआ विधानसभा में निषाद वोटरों की संख्या काफी प्रभावशाली मानी जाती है। ऐसे में भाजपा जातीय समीकरण के साथ महिला कार्ड खेलकर आधी आबादी को भी साधने की रणनीति बना रही है। संगठन के भीतर डबल इंजन समीकरण यानी निषाद + महिला वोटबैंक को लेकर चर्चा तेज हो गई है।भाजपा संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहा है। निषाद पार्टी से गठबंधन के बाद अब भाजपा निषाद समाज की महिला चेहरे को आगे कर बड़ा संदेश देने की तैयारी में है।हालांकि अभी किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है,लेकिन दावेदारों में भाजपा नेत्री रेखा निषाद का नाम तेजी से उभर रहा है। सूत्र बताते हैं कि संगठन स्तर पर कई नामों पर मंथन चल रहा है,लेकिन रेखा निषाद की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।चर्चा यह भी है कि भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने रेखा निषाद को अंदरखाने चुनावी तैयारी शुरू करने के संकेत दिए हैं।इसकी पुष्टि खुद रेखा निषाद ने फोन पर बातचीत के दौरान की है।

