अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min readअखण्डनगर सुल्तानपुर

थाना अखण्डनगर की पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 101/2026 धारा 103(1)/61(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट मे 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्ग दर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय निकट परिवेक्षण में गम्भीर अपराध के अपराधियो पर अंकुश तथा अपराध पर रोकथाम में चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी के परिपेक्ष मे थाना अखण्डनगर की पुलिस टीम के द्वारा मु0अ0सं0 101/2026 धारा 103(1)/61(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट मे अभियुक्त सन्तोष निषाद पुत्र रमाशंकर निवासी ग्राम नागपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर अभियोग मे 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त उपरोक्त को आज सम्पूर्ण कार्यवाही कर माननीय न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष आज प्रस्तुत किया जा रहा है ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 11/05/2026 को थाना स्थानीय पर वादी श्री सभाजीत निषाद पुत्र झपसी निवासी डोमापुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर के द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी के पुत्र श्रवण कुमार केवट पुत्र सभाजीत उम्र करीब 23 वर्ष को घर से बुला कर ले जाना तथा विपक्षीगण द्वारा श्रवण कुमार केवट को गोली मार देने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया दाखिल तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 101/2026 धारा 109 भा0न्या0सं0 बनाम 01. प्रवीन कुमार पुत्र रामअनुज निवासी बेथरा थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर , 02. संतोष पुत्र रमाशंकर निवासी गंगापुर मुलिया दोल्लनपुर 03. प्रमोद कुमार पुत्र भागीरथ निवसी बेथरा थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर पंजीकृत किया गया ।
मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मजरूब श्रवण कुमार उपरोक्त का इलाज लखनऊ मे चल रहा था जिसकी दिनांक 12.05.2026 को दौराने इलाज मृत्यु हो गयी वादी द्वारा मजरूब की मृत्यु हो जाने के लिखित सूचना प्राप्त होने पर अभियोग मे धारा 109 भा0न्या0सं0 की पृथक करते हुए धारा 103(1)/61(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 13.05.2026 को वाछिंत अभियुक्त सन्तोष निषाद पुत्र रमाशंकर निवासी ग्राम नागपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
नाम पता अभियुक्त-
- सन्तोष निषाद पुत्र रमाशंकर निवासी ग्राम नागपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 20 वर्ष,
बरामदगी –
- एक अदद देशी तमंचा .32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
- निरीक्षक अपराध श्री राम उग्रह कुशवाहा
- उ0नि0 कन्हैया कुमार पाण्डेय
- हे0का0 ज्ञान प्रकाश
