दो दोस्तों की गहरी दोस्ती में आपस में मजाक करना पड़ा भारी,
1 min readधौलपुर, राजस्थान।

दो दोस्तों कीगहरी दोस्ती में आपस में मजाक करना पड़ा भारी,
हसी मजाक मजाक में सामने से चढ़ा ट्रैक्टर और गई जान,
..
राजाखेड़ा, धौलपुर
राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बसई कविलाल में सोमवार दोपहर करीब 4 बजे एक दूसरे के साथ मजाक भारी पड़ गई और मजाक ही मजाक में ट्रैक्टर एक लड़के पर चढ़ गया जिससे ट्रैक्टर के सामने लड़के की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार शनि पुत्र राममूर्ति उम्र करीब 18 साल वह गांव में ही अपने साथियों के साथ एक दीवार के सहारे बैठकर बातें कर रहा था तभी उसका ही मित्र ट्रैक्टर से सामने से आया और थोड़ी देर ठहरकर आपस में मजाक होने लगी तभी मजाक ही मजाक में ट्रैक्टर पर सवार अंकित पुत्र स्वर्गीय गोली सिंह निवासी बसई कविलाल ने कहा कि ट्रैक्टर चढ़ा दूं तो इतने में सामने से शनि ने कहा कि चला ट्रैक्टर उसके बाद मजाक में ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया और नियंत्रित नहीं हुआ और जाकर सीधा शनि को दीवार सहित चपेट में ले लिया जिससे ट्रैक्टर के बंपर से उसका ऊपरी हिस्सा गम्भीर रूप से चपेट में आ गया और वह घायल हो गया जिसके बाद तुरंत उसको शहीद राघवेंद्र सिंह परिहार स्वास्थ्य केंद्र राजाखेड़ा लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जहां से हालत गम्भीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई जिसका आज सुबह पोस्टमार्टम करने के बाद सबको परिजनों के सुपुर्द किया गया,
