May 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

धमथुआ राशन घोटाले पर प्रशासन की एंट्री, सप्लाई टीम ने शुरू की जांच

1 min read
Spread the love

धमथुआ राशन घोटाले पर प्रशासन की एंट्री, सप्लाई टीम ने शुरू की जांच

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धमथुआ में कथित राशन घोटाले के मामले ने अब प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

मिल्कीपुर अयोध्या

लगातार उठ रही शिकायतों और खबर के प्रकाशित होने के बाद आज मंगलवार को सप्लाई इंस्पेक्टर की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू कर दी।

वही ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों में घटतौली, कालाबाजारी और राशन वितरण में अनियमितताएं शामिल हैं।

साथ ही साथ लोगों का कहना है कि लंबे समय से कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा था, जबकि रिकॉर्ड में पूरा वितरण दिखाया जा रहा था।

जांच के दौरान सप्लाई विभाग की टीम ने राशन वितरण रजिस्टर की जांच की, स्टॉक का मिलान किया और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने खुलकर अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो बड़े खुलासे हो सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला।

अब ग्रामीण दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, फिलहाल सप्लाई विभाग की जांच जारी है, लेकिन सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि कार्रवाई केवल जांच तक सीमित रहती है या दोषियों पर ठोस कदम उठाए जाते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *