May 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक संपन्न

1 min read
Spread the love

जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित,

धौलपुर, राजस्थान।
जिला सहकारी विकास समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर एवं समिति अध्यक्ष श्रीनिधि बीटी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सहकारी आंदोलन को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना रहा।
बैठक में जिला कलक्टर ने सहकारी समितियों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पैक्स के कंप्यूटरीकरण, ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समितियों के गठन तथा समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही अनाज भंडारण के लिए गोदाम निर्माण तथा पैक्स को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि क्रय विक्रय सहकारी समितियों एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण के लिए भूमि आवंटन किया जा चुका है। वहां शीघ्र गोदाम निर्माण की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने जन औषधि केंद्रों के संचालन को अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निष्क्रिय सहकारी समितियों को पुनः सक्रिय करने तथा भूमि एवं भवन विहीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों में डाटा कैप्चरिंग एवं रिकॉर्ड संधारण का कार्य अधिक व्यवस्थित और तकनीकी रूप से किया जाए, जिससे समितियों की कार्यप्रणाली पारदर्शी एवं प्रभावी बन सके। जिला कलक्टर ने निर्धारित समय सीमा में भुगतान सुनिश्चित करने तथा राज्य स्तरीय रैंकिंग में धौलपुर जिले की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।
बैठक में रबी सीजन 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर खरीद व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा किसानों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित, लॉकर सुविधा एवं कृषि-अकृषि ऋण एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी के पोस्टरों का विमोचन किया गया।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट, उप रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग सतेन्द्र सिंह मीना, सचिव भूमि विकास बैंक तारा चन्द मेहरा, प्रबंध निदेशक कॉ-ओपरेटिव बैंक भरतपुर नरेश शुक्ला सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *