May 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस की ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी, 900 के करीब वाहनों की जांच, 169 चालकों पर कार्रवाई,

1 min read
Spread the love

धौलपुर पुलिस की ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी, 900 के करीब वाहनों की जांच, 169 चालकों पर कार्रवाई,

धौलपुर, राजस्थान


धौलपुर पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार तड़के विशेष ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में सुबह 3 बजे से 6 बजे तक जिलेभर में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की गई।
अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में सभी वृत्ताधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी नाकाबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी लेते हुए वाहन चालकों के दस्तावेज, पहचान एवं संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।
नाकाबंदी के दौरान जिलेभर में 359 दुपहिया एवं 522 चौपहिया वाहनों सहित कुल 881 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 29 बिना हेलमेट, 81 बिना सीट बेल्ट, 14 बिना नंबर प्लेट, 5 काली फिल्म लगे वाहनों तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वाले 1 चालक सहित कुल 169 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने राजकॉप ऐप के माध्यम से वाहनों के पंजीकरण एवं स्वामित्व की भी त्वरित जांच की। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि नाकाबंदी के दौरान किसी बीमार, महिला या वरिष्ठ नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि जिले में आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए धौलपुर पुलिस लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रही है और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *