साइबर जागरूकता दिवस, छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी,
1 min readबाड़ी में मनाया गया साइबर जागरूकता दिवस, छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी,
बाड़ी , धौलपुर
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं साइबर थाना धौलपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को कोतवाली थाना बाड़ी द्वारा ‘साइबर जागरूकता दिवस’ मनाया गया। इस दौरान देवेंद्र शर्मा ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किला बाड़ी में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी वेदांत शर्मा ने भी व्यवहारिक रूप से साइबर ठगी से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में ओएलएक्स फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, ईमेल स्पूफिंग, कैट फिशिंग, फर्जी कॉल और एटीएम फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राजकॉप सिटिजन एप के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड और पीपीटी के माध्यम से साइबर सुरक्षा के उपायों को रोचक तरीके से समझाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य हरिओम सिकरवार, व्याख्याता बृजेश पचौरी, कौशल कुमार सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

