धनोरा में मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं,
1 min readबाड़ी, धौलपुर
धनोरा गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में धौलपुर प्रभारी राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी एवं अन्य अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायत ने मंत्री का स्वागत किया।
चौपाल में मंत्री ने मुख्यमंत्री की ‘ग्राम रथ योजना’ के तहत चल रहे ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान की जानकारी देते हुए 13 विभागों की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
ग्रामीणों ने स्कूल को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बदलने, शिक्षकों की कमी और जर्जर भवन की समस्या उठाई, जिस पर मंत्री ने नए कमरे बनवाने के निर्देश दिए। मंत्री ने ग्रामीणों से 21 सदस्यीय टीम बनाकर समस्याएं लिखित में देने को भी कहा।
रात्रि चौपाल में भाजपा प्रदेश वरिष्ठ पदाधिकारी मोतीलाल मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत,पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अंधना सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। चौपाल में स्मार्ट विलेज धनोरा के कार्यों की भी सराहना की गई।
मंत्री, जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने गांव में ही रात्रि विश्राम किया और सुबह फिर ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली।
ब्यूरो विजय शर्मा

