सचिव रेखा यादव ने वनस्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
1 min readसचिव रेखा यादव ने वनस्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भोजन व स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
धौलपुर
सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले में कार्यरत वन स्टॉप सेंटरों के निरीक्षण किए जाने के निर्देशानुसार सचिव रेखा यादव द्वारा जिले में स्थापित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया है।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने सखी वन स्टॉप सेंटर में रालसा के निर्देश पर विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया जैसे अवसंरचना एवं परिचालन स्थिति समग्र स्थिति, पहुंच और कार्यात्मक तत्परता केंद्र स्टाफ की उपस्थिति एवं कार्य व्यवस्था परामर्शदाताओं और अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता और भौतिक उपस्थिति उपस्थिति रजिस्टर और ड्यूटी रोस्टर का सत्यापन। परामर्श सेवाएं एवं गतिविधियां परामर्श सेवाओं की प्रकृति, गुणवत्ता और आवृति परामर्शदाताओं की सहभागिता, संवेदनशीलता और प्रतिक्रियाशीलता का स्तर। जागरूकता, पुनर्वास और सहायता के लिए की जाने वाली गतिविधियां, अभिलेखों और रजिस्टरों का रखरखाव सभी वैधानिक और परिचालन रजिस्टरों का उचित रखरखाव और अद्यतन करना, मामले के रिकॉर्ड, परामर्श संबंधी दस्तावेज और अनुवर्ती कार्रवाइयों की जांच लाभार्थियों, निवासियों के साथ संवाद वन स्टॉप सेंटर में रहने वाले या सेवाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद संतुष्टि के स्तर का आकलन और किसी भी शिकायत की पहचान हितधारकों के साथ समन्वय पुलिस, चिकित्सा संस्थानों, कानूनी सहायता सेवाओं, और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली।
ब्यूरो विजय शर्मा

