May 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय स्तर पर करें जनसुनवाई :- संभागीय आयुक्त

1 min read
Spread the love

अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय स्तर पर करें जनसुनवाई- संभागीय आयुक्त
ग्राम पंचायत दूबरा एवं खेरली में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए निर्देश
धौलपुर,

जिले में त्रिस्तरीय जनसुनवाई द्वारा आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण कर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक त्वरित राहत प्रदान की जा रही है।
इसी क्रम में संभागीय आयुक्त श्रीमती नलिनी कठौतिया ने गुरुवार को पंचायत समिति धौलपुर की ग्राम पंचायत दूबरा एवं पंचायत समिति राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत खेरली में आयोजित जनसुनवाई में महिलाओं, बुजुर्गों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को उनकी परिवेदनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई में आए लोगों की कई समस्याओं का संतोषजनक निस्तारण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को त्वरित समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों से कहा कि विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार तथा प्रशासन द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुँचाने का सशक्त जरिया बनाएं। जिससे अधिक से अधिक पात्रजन तक इन योजनाओं का लाभ पहुँच सके और लोग समय पर उनका उपयोग कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय स्तर पर जनसुनवाई करें जिससे आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से हो। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, सड़क मरम्मत, सब-सेन्टर निर्माण, अनुदान के भुगतान, पशु चिकित्सालय केन्द्र बनवाने सहित अन्य प्रकरण प्राप्त हुए जिनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। जनसुनवाई दौरान समस्त ग्रामवासी दूबरा द्वारा पीने के पानी की टंकी निर्माण, सड़क मरम्मत करवाने, विद्यालय में अध्यापकों की ड्यूटी लगाने, चिकित्सा सुविधा के लिए नवीन सब-सेन्टर बनवाने, पशु चिकित्सा केन्द्र बनवाने, रामविलास एवं राजेन्द्र पुत्र रामचरण द्वारा तारबन्दी के अनुदान भुगतान करवाने, मुन्नी द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने तथा ग्राम मुस्तफाबाद निवासी रामअवतार द्वारा पीने के पानी का कनेक्शन करवाने का परिवाद प्रस्तुत किया गया। जिस पर संभागीय आयुक्त ने तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 22 परिवाद प्राप्त हुए। इस दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *