पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए,
1 min readसीईआईआर पोर्टल से धौलपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए,
धौलपुर
धौलपुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 30 लाख रुपये कीमत के 150 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। इस कार्रवाई से आमजन के चेहरों पर खुशी लौट आई।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा की निगरानी और साइबर सेल प्रभारी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न राज्यों—राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड—से मोबाइल ट्रेस किए।
एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल मालिकों को उनके फोन सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस ने बताया कि पहले से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के चलते लोग सीईआईआर पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं, जिससे मोबाइल ट्रेस करने में सफलता मिली।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसे ब्लॉक कर ट्रेस किया जा सके।
ब्यूरो विजय कुमार

