विकास रथों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी और सीधे सरकार तक जाएंगे सुझाव
1 min read
धौलपुर
ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और आमजन को सीधे शासन से जोड़ने के उद्देश्य से जिले मे ग्रामीण रथ अभियान की शुरुआत की गई। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं जनप्रतिनिधिगणों ने विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये विकास रथ आगामी 15 दिनों तक जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रो धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी एवं राजाखेड़ के ग्रामीण इलाकों में भ्रमण करते हुए 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे। रथों के माध्यम से आमजन को न केवल योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि उन्हें इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि, किसान और गांव की मजबूती ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। राज्य सरकार इसी दृष्टिकोण के साथ ग्रामीण और किसान सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की खास बात यह है कि विकास रथों में सुझाव पेटिका भी रखी गई है, जिससे आमजन अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि रथों के साथ अधिकारियों की टीम भी तैनात की गई है, जो राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करेगी। इससे शासन की जवाबदेही और पारदर्शिता को और अधिक मजबूती मिलेगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि “ग्राम-2026” जैसे आयोजनों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें कृषि उत्पादन, आधुनिक तकनीक, फूड प्रोसेसिंग, बागवानी एवं पशुपालन से जुड़े विशेषज्ञों, उद्योगों और किसानों को एक मंच पर लाकर नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे किसानों को उन्नत तकनीकों की जानकारी मिलेगी और निवेशकों को कृषि क्षेत्र में संभावनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं जैसे किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विकास रथों में सुझाव पेटिका उपलब्ध रहेगी जिसमें आमजनों द्वारा सरकार को सुझाव दे सकेगें।
जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह अभियान जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी सुनिश्चित करेगा। इस दौरान प्रचार फोल्डर की विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट, डॉ. शिवचरण कुशवाह, मुकेश सक्सैना, नंदकिशोर शुक्ला, डॉ. मनोज शर्मा, हरेंद्रराव, लोकेन्द्र सिंह, नेहा राघव, बृजमोहन शर्मा, रामकिशोर शर्मा, लोकेन्द्र सिंह चौहान, केके शर्मा, रामकुमार कुशवाह, दिग्विजय राजावत सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आगामी दो दिवस में इन क्षेत्रों में होगा प्रचार-प्रसार
उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को विधानसभा बाड़ी के ग्राम जारौली, मालौनी पंवार, नंदपुरा, बसईनवाब में, विधानसभा धौलपुर के ग्राम खेड़ा, बसई सामंता, नरपुरा में, विधानसभा बसेड़ी के ग्राम चिलाचौंद, आंगई, पिपरैठ, रहरई में तथा विधानसभा राजाखेड़ा के ग्राम टांडा, कल्यानपुर, हिनौता, दयेरी में, 30 अप्रैल को विधानसभा बाड़ी के ग्राम शाहपुर, नगला हरलाल, भदियाना, नगला खरगपुर, विधानसभा धौलपुर के ग्राम नैनोखर, बरा, कोलुआ में, विधानसभा बसेड़ी के ग्राम सुनकई, बरौली, बटीकरा, सुरारी कलां में तथा विधानसभा राजाखेड़ा के ग्राम बोथपुरा, सिजरौली, बरैठा, मांगरोल में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
ब्यूरो विजय शर्मा

