November 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार मां-बेटा गंभीर, महिला मेडिकल कॉलेज रेफर

1 min read
Spread the love

करनैलगंज,गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बाबागंज चौराहे पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर किया गया है। घायलों की पहचान जानकी देवी (45) पत्नी श्रीराम और विवेक (20) पुत्र श्रीराम के रूप में हुई है। दोनों पांडेय पुरवा पैरोरी, थाना कोतवाली करनैलगंज के रहने वाले बताये जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर दोनों बाइक से किसी काम से जा रहे थे। बाबागंज चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए।
हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को आनन-फानन में सीएचसी करनैलगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जानकी देवी की हालत गंभीर और नाजुक देखते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज गोंडा के लिए रेफर कर दिया। वहीं बेटे विवेक का इलाज सीएचसी करनैलगंज में ही चल रहा है। घटना की सूचना पर कोतवाली करनैलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरार डंपर के बारे में जानकारी जुटाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने चौराहे पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *