April 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण

1 min read
Spread the love


धौलपुर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लीनिक के संबंध में नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों से उनके प्रकरणों, अपील, जमानत, आगामी पेशी की तारीख, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं साथ ही बंदियों की विधिक स्थिति, रहन-सहन, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। साथ ही निरीक्षण के दौरान बंदियों के हित में संचालित छ।स्ै। ैच्त्न्भ्। ैनचचवतजपदह च्वजमदजपंस ंदक तमेपसपमदबम व िजीम न्देममद भ्मसक – इंबा ंदक ।ििमबजमक ैबीमउम, 2025 के संबंध में सचिव ने बंदियों को बताया कि यह योजना विशेष रूप से जेल में बंद व्यक्तियों, विचाराधीन बंदियों एवं उनके परिवारों को निःशुल्क विधिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा एवं पुनर्वास प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है तथा जमानत, अपील एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में सहायता दी जाती है। साथ ही बंदियों के परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान किया जाता है आदि के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा, दीपक सिंह सिकरवार, स्टेनो राहुल डंडौतिया, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी मीणा सहित कारागृह का स्टाफ मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *