मॉडर्न कॉलेज के इंजीनियरिंग एंव प्रबंधन विभाग में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन,
1 min readमॉडर्न कॉलेज के इंजीनियरिंग एंव प्रबंधन विभाग में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन,
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रैंप वॉक ने बांधा समां
झांसी। मॉडर्न ग्रुप आॅफ इस्टीट्यूशंस के इंजीनियरिंग एंव प्रौधोगिकी और प्रबध्ंान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एम.बी.ए. एंव बी.टेक के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उत्साहवर्धन के उद्देश्य से भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, संस्थापक चेयरपर्सन श्रीमती शांति विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन, चेयरपर्सन श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, प्रबंध निदेशक श्री अपूर्व शुक्ला, ग्रुप निदेशक श्रीमती रत्ना विश्वनाथन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त माॅर्डन काॅलेज झांसी प्रबंधन एंव इंजीनियंरिग प्रौधोगिकी विभाग के निदेशक डा. प्रवीण गुप्ता , मॉडर्न कॉलेज, झांसी के प्राचार्य डॉ. असद अहमद, कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. रॉबिन जोसेफ, मॉडर्न महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नरेंद्र त्रिपाठी, मॉडर्न कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्राचार्य इं. इमरान खान, मॉडर्न कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विभागाध्यक्ष एंव विभागाध्यक्षा श्री वशिम खान एवं श्रीमती साक्षी ओझा तथा मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजर श्री अनिल पाण्डेय उपस्थित रहे।
समारोह में विभिन्न विभागों के शिक्षकों एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष कैप्टन अरविंद विश्वनाथन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। ऐसे सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। बीटेक विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त वंशिका एवं दीपिका ने एकल नृत्य, शिवांगी एवं सानिल ने गायन तथा युवराज, नैन्सी, हद्यांशु एवं शिवांगी ने नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। फ्रेशर पार्टी में मिस. फ्रेशर मिस. वंशिका सिंह बी.टेक प्रथम वर्ष एंव मिस्टर फ्रेशर सनिल यादव एम.बी.ए प्रथम वर्ष को दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में बी0टेक द्वितीय वर्ष की छात्रा सुश्री शिरीन मंसूरी द्वारा सभी अतिथियों, प्रबंधन मंडल, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

