April 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अस्मिता खेलो इंडिया के अंतर्गत तीन खेलों में 24 से अधिक टीमों की सहभागिता

1 min read
Spread the love

अस्मिता खेलो इंडिया के अंतर्गत तीन खेलों में 24 से अधिक टीमों की सहभागिता

बाँदा युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के संयुक्त प्रयासों से
संचालित अस्मिता खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत बाँदा

जनपद में खेल प्रतियोगिताओं का
आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में जिला ओलंपिक संघ, बाँदा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस संबंध में आज हार्पर क्लब, बाँदा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। आयोजन समिति द्वारा बताया
गया कि प्रतियोगिता में तीन खेलों-कबड्डी, वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल में 24 से अधिक टीमें प्रतिभाग
करेंगी। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को
मिल रहा है।
आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जनपद के खिलाड़ियों को बेहतर
मंच उपलब्ध कराना, खेल भावना को बढ़ावा देना तथा युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन,
टीम
भावना और आत्मविश्वास से जोड़ना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु खेलवार ड्यूटी, टीमों की
अंतिम सूची, भोजन व्यवस्था, समय-सारणी, मैदान व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार
से चर्चा की गई है।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अस्मिता खेलो इंडिया जैसे अभियान ग्रामीण एवं जिला
स्तर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बाँदा जनपद में ऐसे आयोजन
खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगे और आने वाले समय में जनपद से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर
के खिलाड़ी तैयार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *